फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   student protest

कालेज में हंगामा करने पर 50 ग्रामीण गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
student protest
अमरोहा। कक्षा में छात्र को जानबूझ कर पीछे बैठाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जनता इंटर कॉलेज पतेई खालसा में जमकर हंगामा किया। कॉलेज स्टाफ के साथ अभद्रता की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने हंगामा करने वाले 50 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पतेई खालसा गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज का है। सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे 60-70 लोग कॉलेज परिसर में पहुंच गए। जहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कक्षा में छात्र को जानबूझ कर पीछे बैठाने का आरोप लगाया। इसको लेकर कॉलेज स्टाफ और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। प्रधानाचार्य ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही डायल 100 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंच गईं। कॉलेज में हंगामा कर रहे लोगों को घेर लिया। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि कॉलेज में हंगामा करने के आरोप में महावीर सिंह, प्रथम सिंह, सुरेश चंद्र, अंकित कुमार, बंटी, भरतसिंह, रणवीर सिंह, कलुआ, हरिसिंह, आसेराम, सुमित कुमार, अंकित, वीरेंद्र सिंह, सोनू, अमित, सतवीर, सोनू, रोहित कुमार, अरविंद कुमार, कोशिंद्र सिंह, जॉनी, अरुण कुमार, अजब कुमार, विजेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, बेबी राजा, महावीर सिंह, भरत सिंह, रवि, भवि सागर, गुड्डू, मनोज, छिद्दा, संजय सिंह, दीपक कुमार, सिंटू, प्रताप सिंह, गब्बर सिंह, ब्रजेश कुमार, बिट्टू कुमार, चीकू उर्फ अभिषेक, सतवीर, सुरेश कुमार, समयपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह और नरेश कुमार समेत 50 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया था। सभी को थाने लाकर पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed