फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student duped of Rs 4.80 lakh on the pretext of winning iPhone-17

Amroha News: आईफोन-17 जीतने का झांसा देकर छात्र से 4.80 लाख की ठगी

Tue, 12 May 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 12 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Student duped of Rs 4.80 lakh on the pretext of winning iPhone-17
अमरोहा। साइबर ठगों ने आईफोन-17 जीतने का लालच देकर छात्र और उसके परिवार को लाखों रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने व्हाट्सएप मैसेज और अलग-अलग क्यूआर कोड के जरिए धीरे-धीरे रकम ट्रांसफर कराते हुए कुल 4.80 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नगर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगों के तार झारखंड और बिहार से जुड़े हैं।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला काला कुआं निवासी अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि उनका बेटा रूद्र त्रिवेदी कक्षा नौ का छात्र है। जनवरी माह में उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से आईफोन-17 जीतने से संबंधित एक संदेश आया था। आरोप है कि ठगों ने इनाम दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क किया और क्यूआर कोड भेजकर रकम ट्रांसफर करानी शुरू कर दी। उनका बेटा लालच और डर के कारण लगातार रकम भेजता रहा। चूंकि छात्र के पास खुद का मोबाइल नहीं था, इसलिए उसने अपने पिता के मोबाइल फोन और बैंक खाते का इस्तेमाल किया। धीरे-धीरे विभिन्न क्यूआर कोड पर कुल 4 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। पिता को घटना की जानकारी तब हुई जब पांच फरवरी को उन्होंने अपने खाते से निकाली गई रकम के बारे में बेटे से पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस साइबर ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और क्यूआर कोड की जांच के दौरान सामने आया कि साइबर ठग झारखंड और बिहार से जुड़े हैं। सीओ ने बताया कि किसी भी अनजान लिंक, मैसेज या इनाम संबंधी ऑफर पर भरोसा न करें और बिना सत्यापन किसी भी क्यूआर कोड पर भुगतान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed