फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   student drink poison in amroha

शिक्षकों की पिटाई से आहत छात्र ने पीया जहर, मौत

Sun, 28 Aug 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 28 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
student drink poison in amroha
जहर
 बछरायूं के एक कॉलेज में शिक्षकों और युवकों की पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने जहरीला पदार्थ पी लिया। घटना के चौथे दिन शुक्रवार को मुरादाबाद के साईं अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में थाना बछरायूं पुलिस ने मृतक छात्र के ताऊ की तहरीर के आधार पर दो शिक्षकों को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की छानबीन शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


नौगावां सादात के अक्खा नगला का निखिल (17) पुत्र स्वर्गीय कुलवीर सिंह थाना बछरायूं के कोराला स्थित कुंदन सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र था। 22 अगस्त से निखिल मुरादाबाद के साईं अस्पताल में भर्ती था। जहां उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे निखिल ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक छात्र के ताऊ रनवीर सिंह पुत्र छुट्टन सिंह निवासी गांव अक्खा नगला ने थाना बछरायूं में तहरीर देकर विद्यालय के शिक्षक योगेश निवासी फय्याज नगर और योगेंद्र निवासी गांव कोराला समेत तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जिसमें रनवीर का कहना है कि 22 अगस्त को क्लास में शिक्षक योगेंद्र और योगेश ने निखिल की शर्ट के कॉलर के बटन खुले होने पर पिटाई लगा दी थी। इसके बाद जब छुट्टी हुई तो निखिल अपने साथी हर्ष, यतिन व संजीव के साथ बाइक से घर जा रहा था। कोराला के पास ही आरकपुर रोड पर पुलिस चौकी के निकट बाइक सवार तीन युवकों ने निखिल की बाइक रोक ली और निखिल को खींच कर पिटाई लगा दी।


जिससे क्षुब्ध होकर उसी दिन निखिल ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर निखिल को मुरादाबाद के साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की दोपहर करीब एक बजे निखिल ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को ही छात्र का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed