फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student dies in pickup accident, brother and sister injured

Amroha News: पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत, भाई-बहन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Student dies in pickup accident, brother and sister injured
नौगांवा सादात (अमरोहा)। बाइक सवार बहन और दो जुड़वा भाइयों को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसा बृहस्पतिवार की रात नौगांवा सादात रोड पर हुआ। जिसमें बीए के छात्र प्रशांत (20) की मौत हो गई। जबकि, भाई पुष्कर व बहन खुशी घायल हो गए। घायल भाई-बहन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रशांत नौगांवा सादात क्षेत्र के रामपुर जुन्नारदार निवासी किसान राजेंद्र कुमार का बेटा था। राजेंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा दो जुड़वा बेटे पुष्कर व प्रशांत और एक बेटी खुशी हैं। पुष्कर व प्रशांत बिजनौर के एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। जबकि, खुशी बीएससी कर चुकी है। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात पुष्कर व प्रशांत अमरोहा में कोचिंग कर बाइक से घर लौट रहे थे। साथ में बहन खुशी भी थी। जैसे ही उनकी बाइक नौगांवा सादात रोड स्थित हरियाली बाजार और कताई मिल के बीच पहुंची। तो मुरादाबाद नंबर के पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते तीनों बहन-भाई बाइक से उछल कर दूर जा गिरे। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बहन-भाइयों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। प्रशांत का मुरादाबाद और खुशी का इलाज अमरोहा के निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed