फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student dies in accident, police car vandalized

Amroha: सड़क हादसे में छात्र की मौत, पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़, 40 लोगो के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 17 Aug 2022 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2022 01:33 AM IST
सार

निरीक्षक प्रेमपाल सिंह की तहरीर पर थाना पुलिस ने दस नामजद और 25-30 के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,149,323, 504, 506,332,353, 341,427, आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Student dies in accident, police car vandalized
हादसे के बाद तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूध के कैंटर से इंटरमीडिएट के छात्र की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ द्वारा पुलिस की गाड़ी व एंबुलेंस में तोड़फोड़ और हंगामा करने में भानपुर खालसा के दस नामजद और 25-30 अज्ञात लोग फंस गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ एकराय होकर जबरन जाम लगाने, जाम खुलवाने के प्रयास पर धमकियां देने, राहगीरों से अभद्रता करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, 14 अगस्त को दोपहर ढाई बजे दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे के बराबर वाले मार्ग पर हाईवे रिसोर्ट के पास यूपी 23ए टी 1502 कैंटर के चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार 19 वर्षीय विकास पुत्र गजेंद्र को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी सरकारी गाड़ी यूपी-23जी 0348 से मय हमराही सिपाही अभिषेक कुमार, महेश कुमार और चालक विपिन कुमार के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, तभी भानपुर खालसा निवासी नरेश उसके दो बेटे जानी, नोमिंद, विनोद, मनोज, अरुण, विवेक, मोहित, जितेंद्र, कपिल और 25-30 अज्ञात व्यक्ति घटना स्थल पर आ गए। सभी आक्रोशित थे। सरकारी एंबुलेंस 108 जल्द न आने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। एंबुलेंस 108 के चालक अमित कुमार व ईएमटी अक्षय कुमार पर हमला कर दिया। एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। मौके पर मौजूद पुलिस ने समझाने और बचाने की कोशिश की तो थाने की सरकारी गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया। बामुश्किल छात्र के शव को रखकर थाने की सरकारी गाड़ी चौपला पर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वाहन का मार्ग अवरुद्ध किया

आरोप है कि तभी उपरोक्त आरोपी चौपला पर आ गए। भीड़ में शामिल उपरोक्त लोगों ने सरकारी बैरियरों को खींच कर रोड पर लगाकर जाम लगा दिया। इसके कारण हसनपुर और चांदपुर बिजनौर की तरफ से आने वाले वाहन जाम में फंस गए। करीब 35-40 मिनट जाम की स्थिति बनी रही। इस बीच आने जाने वाले लोगों से भी अभद्रता की गई, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया। हसनपुर, रजबपुर, बछरायूं पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ल, सीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ हसनपुर सतीश चंद्र पांडे मौके पर पहुंचे थे, जिनके द्वारा बामुश्किल जाम खुलवाया गया था।

उपरोक्त आरोपियों द्वारा एकराय होकर राष्ट्रीय राजमार्ग चौपला जबरन रोड जाम कर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। जाम खुलवाने का प्रयास करने वालों के साथ गाली गलौज कर धमकियां दी गई। राजकीय वाहन एवं संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। घटना आस पास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। साथ ही वीडियोग्राफी की गई थी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सरकारी एंबुलेंस 108 के अमित कुमार व अक्षय कुमार ने भी प्रार्थना पत्र दिया था।

नामजदों के खिलाफ दी जा रही दबिश

निरीक्षक प्रेमपाल सिंह की तहरीर पर थाना पुलिस ने दस नामजद और 25-30 के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,149,323, 504, 506,332,353, 341,427, आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। अज्ञात के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed