फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student brutally beaten up for taking mobile to school

विद्यालय में मोबाइल ले जाने पर छात्र को बेरहमी से पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Student brutally beaten up for taking mobile to school
विद्यालय में मोबाइल ले जाने पर छात्र की बुरी तरह से पिटाई की गई। जिससे छात्र के कान के पर्दे में चोट आई है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव गांव चकफेरी वाला महरपुर निवासी भोजराम का बेटा कन्हैया कुमार जेबड़ा के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। छात्र का कहना है कि मेरे बैग में भूल से पिताजी का मोबाइल रखा रह गया। कक्षा में घंटी बज गई। आरोप है कि अध्यापक ने इसी बात पर बुरी तरह से पिटाई की। उसके बाद प्रधानाचार्य के पास ले गए। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने मोबाइल फोड़ दिया और बुरी तरह से मारा पीटा गया। जिसमें छात्र के कान के पर्दे में भी चोट आई है। उसी समय से उस कान से सुनाई भी नहीं दे रहा है। जानकारी मिलने पर परिजनों ने कालेज पहुंचकर मामले की शिकायत प्रधानाचार्य से की। इसके बाद पीड़ित छात्र ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। थाना प्रभारी वरुण कुमार का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed