फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Strong sunlight is damaging the skin, patients are increasing

Amroha News: त्वचा को नुकसान पहुंचा रही तेज धूप, बढ़े मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Strong sunlight is damaging the skin, patients are increasing
अमरोहा। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप और उमस लोगों की त्वचा को झुलसा रही है। इससे त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में 100 से अधिक त्वचा संबंधी रोगी पहुंच रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में चर्म रोग विभाग की ओपीडी में भीड़ रही।
विज्ञापन

उमस और भीषण गर्मी के कारण त्वचा की एलर्जी के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। चर्म रोगियों की संख्या में इजाफा लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से ओपीडी में हर रोज करीब 80 से 90 मरीज दाद, खाज-खुजली और लाल दाने के पहुंच रहे हैं। बुधवार को सुबह ही चर्म रोग विभाग की ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. भव्या का कहना है कि तेज धूप और गर्मी त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाती है। गर्मी के बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 122 मरीजों की जांच की गई। उनका कहना है कि धूप से बचाव कर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
त्वचा रोग में यह होती हैं परेशानी
- एलर्जी से चेहरा लाल हो जाता है

- शरीर पर लाल रंग के दाने निकल आते हैं

- त्वचा में बार-बार खारिश होती है

------
यह करें बचाव --

- शरीर पर सनस्क्रीन लगाकर घर से निकलें

- धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करें

- धूप में निकलते समय सूती कपड़े पहनें

- शरीर को ढक कर रखें और तंग कपड़े न पहनें
--------
1160 की ओपीडी, बुखार व डायरिया के 25 मरीज भर्ती
अमरोहा। इन दिनों पड़ रही गर्मी लोगाें को बीमार कर रही है। विशेषकर बुखार और डायरिया से बच्चे ही नहीं बड़े भी परेशान हो रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. चरन सिंह ने बताया कि बुधवार को मरीजों की भीड़ रही। 1160 लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें अधिकांश बुखार व उल्टी दस्त से पीड़ित थे। जबकि, जिला अस्पताल के वार्ड में 12 मरीज डायरिया तो 13 बुखार के भर्ती थे।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed