{"_id":"660c6db5c8b89fb39001b766","slug":"stone-pelting-between-two-parties-over-distribution-of-mosque-donations-police-also-attacked-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-116478-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मस्जिद के चंदे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में पथराव, पुलिस पर भी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मस्जिद के चंदे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में पथराव, पुलिस पर भी हमला
विज्ञापन
मस्जिद के चंदे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में पथराव, पुलिस पर भी हमला
अमरोहा। मस्जिद के चंदे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। एक दूसरे पर पथराव किया गया। बचाव करने पहुंची पुलिस कर्मियों पर भी हमला कर दिया गया। पुलिस पर भी पथराव किया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी करके छह लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने 11 नामजद समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्तार छह आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
ये घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के धनौरा उर्फ मुरादनगर में हुई। गांव की जुमा मस्जिद में चंदे के बंटवारे को लेकर गांव के ही दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। थोड़ी देर में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। एक दूसरे पर पथराव किया गया। झगड़े की सूचना मिलते ही दरोगा उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल यासीन सैफी, कांस्टेबल अनिल कुमार गांव में पहुंच गए। लैपर्ड पर तैनात कांस्टेबल लोकेश कुमार, अशोक कुमार और अनुज कुमार को भी बुला लिया गया। पुलिसकर्मियों ने उपद्रव कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन तभी दोनों पक्ष आपस में झगड़ने की बजाय पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया।
किसी तरह पुलिसकर्मियों ने मौके से भाग कर जान बचाई और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाया लिया गया। इस दौरान घेराबंदी करके पुलिस ने इदाखां, गुलाम नबी, जाकिर, मुमताज, नवी जान और महबूब अली समेत छह लोगों को मौके पर पकड़ लिया। बमुश्किल गांव में बवाल को शांत कराया गया।
विज्ञापन
घटना में घायल हाजी शरीफ, जाफरी, नूरुद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस पर हमला करने के मामले में 11 नामजद और 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इन लोगों पर दर्ज किया गया मुकदमा
इदाखां, गुलाम नबी, जाकिर अली, मुमताज, नबी जान, महबूब अली, इसरार, रईस, इरफान, दिलशाद व छोटे और 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
-- -- -- --
इन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा
मामले में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 332, 353, 307, 506, अपराध कानून (संशोधन) अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।