{"_id":"60d8bc198ebc3ecc0605c01d","slug":"sticks-and-sticks-went-between-two-sides-on-minor-dispute-report-on-seven-gajraula-news-mbd3937542153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहरका पट्टी में मामूली विवाद पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहरका पट्टी में मामूली विवाद पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे भी चले। एक महिला ने कुंडल लूटने तो दूसरी ने कपड़े फाड़कर अभद्रता करने का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी। इस पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
रविवार को सीएचसी में मेडिकल कराने आई गांव मोहरका पट्टी निवासी साहिस्ता ने बताया कि सुबह के समय गांव में ही बच्चों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि इस पर महबूब पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उसे डंडों से पीटकर घायल करने के बाद सोने के कुंडल लूट लिए। वहीं एक महिला ने दूसरे पक्ष पर मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ने और अभद्रता करने की बात कही। यहां मेडिकल कराने के उपरांत दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दे दी। हालांकि इसमें कुंडल लूट और कपड़े फाड़ने का जिक्र नही है। पुलिस ने बताया कि गांव निवासी शरीफ ने महबूब, अनुप,रियासत और फारुख के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें उसकी पुत्री और बेटी के साथ मारपीट का आरोप है। वहीं दूसरे पक्ष के महबूब ने अनीस, शरीफ और फुरकान के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें महबूब ने अपनी पत्नी अनजुम के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज करने की बात कही है।