फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   STF also engaged in arresting Ashok, the mastermind of the double murder.

Amroha News: दोहरे हत्याकांड के मास्टर माइंड अशोक को पकड़ने में एसटीएफ भी लगी

Thu, 02 Nov 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 02 Nov 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
STF also engaged in arresting Ashok, the mastermind of the double murder.
गजरौला (अमरोहा)। गुलालपुर के जंगल में हुए दोहरे हत्याकांड के मास्टर माइंड अशोक को छह टीम 23 दिन बाद भी पकड़ने में नाकाम हैं। जबकि वारदात को अंजाम देने में सामने आए चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। तीन ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के लिए प्रदेश की एसटीएफ को भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

नौ अक्तूबर की रात थाना क्षेत्र का गंगा पार का गुलालपुर का जंगल दोहरे हत्याकांड से दहल उठा। बदमाशों ने फार्म हाउस पर रहने वाले मेरठ के सीना निवासी अनिरुद्ध व गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी गांव निवासी रतनपाल भाटी की बलकटी व नल के हत्थे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बदमाश फार्म हाउस के नौकर जीतपाल निवासी नया गांव हापुड़ को अधमरा कर छोड़ गए थे। हत्या का आरोप हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर निवासी अशोक पर है। वह अभी हाथ नहीं लगा है। उस पर आरोप है कि उसने गांव के ही विनय, कपिल, दिनेश, गजरौला थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी जितेंद्र भड़ाना, गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी चंद्रपाल, हैदरपुर निवासी सुरेंद्र व उसके भाई सुरजन और मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी अब्बास, भड़ौली निवासी अंकुर उर्फ बाेलू के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया। उसने हत्या की साजिश अशोक व जितेंद्र भड़ाना के साथ मिल कर रची थी। जितेंद्र भड़ाना, अब्बास, चंद्रपाल व सुरेंद्र 14 अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए। दो दिन बाद हत्यारोपी दिनेश गिरफ्तार कर लिया गया। वह राशन डीलर है। अंकुर उर्फ बोलू ने 14 साल पुराने मामले में न्यायालय में समर्पण कर दिया। विनय ने मंगलवार को अमरोहा न्यायालय में सरेंडर किया। उससे पहले सुरजन भी आत्म समर्पण कर चुका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कपिल ने भी अमरोहा न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। मगर मास्टर माइंड अशोक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। सीओ मंडी धनौरा श्वेताभ भास्कर व सीओ नौगावां सादात अंजली कटारिया के नेतृत्व में छह टीम उसकी गिरफ्तारी को लगातार दबिश दे रही हैं। बताया कि जा रहा है कि अशोक की गिरफ्तारी के लिए प्रदेश की एसटीएफ को भी लगा दिया गया है। सीओ का कहना है कि अशोक की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द से वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले सुरजन ने कई दिन पूर्व न्यायालय में आत्म समर्पण किया था। बुधवार को थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह उसे रिमांड पर लेकर आए। यहां पूछताछ में उसने नल के हत्थे से वार हत्या करना कबूल किया। बताया कि वारदात के बाद नल के हत्थे को पपसरा खादर के जंगल में छिपा दिया गया था। रिमांड पर लाया गया सुरजन पुलिस को लेकर पपसरा खादर के जंगल में पहुंचा। जहां से उसने हत्या में इस्तेमाल नल का हत्था बरामद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed