फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   State government committed for development of villages: Gurendra Dhillon

गांवों के विकास लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : गुरेंद्र ढिल्लो

Thu, 07 Aug 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 07 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
State government committed for development of villages: Gurendra Dhillon
अमरोहा। विकास खंड कार्यालय के सभाकक्ष में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पंचम राज्य वित्त, 15वां वित्त के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के लिए 1.5 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पेश किए गए। जिन्हें सर्व सम्मति से पास कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, जल निगम एवं शिक्षा विभाग, वन विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब 50 हजार के स्थान पर धनराशि एक लाख रुपये कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने जल मिशन, कृषि, स्वास्थ्य, पशु पालन की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

गांवों के विकास के लिए जैसे सड़क, नाले, नालियां, इंटरलाॅकिंग, तालाबों की दीवार आदि कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे। करीब एक घंटे चली बैठक में 1.5 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पेश किए गए। सभी ने एकमत होकर विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव को पास कर दिया। संचालन खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार गर्ग ने किया। इस दौरान राजवीर सिंह, आकाश पाल, अरविंद मित्तल, ब्रजभान सिंह, गौरव गंधर्व, सतेंद्र सिंह, जयकिशोर, पुष्पा, पूजा पाल, अफसर अली, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed