{"_id":"5803ceca4f1c1b6f5128e3ac","slug":"stadium-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुका मिला पिलर, निर्माण कार्य में गड़बड़ी न करने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुका मिला पिलर, निर्माण कार्य में गड़बड़ी न करने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो/ अमरोहा
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के मिनी स्टेडियम का मुआयना करते कैबिनेट मंत्री महबूब अली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने रविवार को अचानक राजकीय इंटर कालेज के मैदान में बन रहे स्टेडियम का निरीक्षण किया। यहां उनको पिलर झुका मिला। उसको ठीक करने के आदेश उन्होंने कार्यदायी संस्था को दिए और 15 नवंबर माह तक स्टेडियम तैयार करने को कहा। हिदायत दी कि निर्माण कार्य में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानक अनुसार ही उसको बनाया जाए। कहा कि 19 नंबर को स्टेडियम का उद्घाटन किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री पद पर रहते हुए कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने जीआईसी के मैदान में स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। इस पर अमल करते हुए वह स्टेडियम निर्माण के लिए 3 करोड़ 25 लाख की धनराशि भी शासन से अवमुक्त कराकर लाए थे। इसके निर्माण का कार्य कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है। तेजी के साथ उसको बनाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
रविवार को एकाएक कैबिनेट मंत्री ने स्टेडियम निर्माण का जायजा लिया। यहां पिलर झुका पाया। इसका कारण कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि शटरिंग की वजहऋ से ऐसा है। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने उसको ठीक करने के आदेश दिए। निर्माण धीमी गति से चलने के कारण माराजगी जताई। कार्यदायी संस्था के आरएम ने बारिश और पैसा देर से मिलने का हवाला दिया तो उसे जमकर हड़काया। कहा कि पैसे पूरे मिल चुके हैं। दो शिफ्ट में कार्य करो, लेकिन 15 नवंबर तक स्टेडियम पूरी तरह तैयार कर लिया जाए। इसका उद्घाटन 19 नवंबर को प्रस्तावित किया जाए।
विज्ञापन
निर्माण कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानक अनुसार कार्य किया जाए। इसके अलावा उन्होंने जीआईसी में चल रहे लैब निर्माण को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिये।