अमरोहा। जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जिसमें नारंगपुर का दबदबा रहा। 400 मीटर सीनियर बालक में सोविंद्र प्रथम, सतीश द्वितीय और जुनैद तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर बालिका में सोनी प्रथम, अंजू द्वितीय और प्रियांशी को तृतीय स्थान मिला। 1500 मीटर सीनियर बालक में राजकुमार प्रथम, अर्जुन द्वितीय और अचित को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।
वहीं 1500 मीटर बालिका में काजल प्रथम, शिवानी द्वितीय और लक्ष्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा लंबी कूद में मुुकुल प्रथम, मोंटी द्वितीय और अकण तृतीय स्थान पर रहे, लंबी कूद बालिका में हिमानी प्रथम, विशाखा द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा गोला प्रक्षेपण बालक वर्ग में आलोक प्रथम, गगन द्वितीय और पंकज तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक बालक में कार्तिक प्रथम, पंकज द्वितीय और आलोक तृतीय स्थान जबकि हैमर थ्रो बालक सीनियर में हर्षित प्रथम और दीपांशु द्वितीय स्थान पर रहे।