फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sports championship

हिमांशु और हिमानी एथलेटिक मीट के चैंपयिन घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
sports championship
गजरौला (अमरोहा)। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में संपन्न क्रीड़ा समारोह में पुरुष वर्ग मेें हिमांशु भड़ाना (बीए प्रथम वर्ष) और महिला वर्ग में हिमानी (बीए प्रथम वर्ष) एथलेटिक मीट 2019-20 के चैंपियन घोषित किए गए। प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने इन्हें ट्राफी आदि भेंटकर इनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को महाविद्यालय के खेल मैदान में पुरुष वर्ग की 5,000 मीटर दौड़ में इब्राहीम खान पहले, निहार सिद्धू दूसरे और पिंटू तीसरे स्थान पर रहे। 1,500 मीटर दौड़ में प्रोफिट कुमार ने पहला, बंटी विधूड़ी ने दूसरा और नदीम सैफी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। त्रिकूद में हिमांशु भड़ाना पहले, नदीम सैफी दूसरे और निहार सिद्धू तीसरे स्थान पर रहे। तारगोला फेंक में मोहम्म फईम ने पहला, इब्राहीम खान ने दूसरा और निहार सिद्धू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की रिले दौड़ (कला संकाय) में हिमांशु भड़ाना पहले, अबरार अली दूसरे, पिंटू तीसरे और योगेंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय में नदीम सैफी ने पहला, विकास शर्मा ने दूसरा, प्रोफिट कुमार ने तीसरा और भास्कर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में विकास चौहान पहले, विनीत यादव दूसरे, पंकज जोशी तीसरे और मोहम्मद आकिल चौथे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 1,500 मीटर दौड़ में मधु ने पहला, श्वेता सिंह ने दूसरा, कंचन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की रिले दौड़ कला संकाय में सीमा पहले, उपासना सागर दूसरे, स्वाति तीसरे और शीतल चौथे स्थान पर रही। विज्ञान संकाय में कविता ने पहला, मेघाली गर्ग ने दूसरा, लविशा ने तीसरा और रश्मि ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में ज्योति नेगी पहले, निकिता दूसरे, ऋषिका बंसल तीसरे और काजल चौथे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में परिणाम घोषित कर विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी आदि भेंट की गई। इस मौके पर डा. रईस अहमद, नम्रता वर्मा, डा. याचना रस्तोगी, डा.रेखा रानी, डा. रीना रस्तोगी, डा. श्वेता अग्रवाल, डा. संदीप कुमार आदि रहे। शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के अध्यक्ष डा. अजय कुमार ने कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed