{"_id":"6301242d7945f87a043dc316","slug":"sports-amroha-jpnagar-news-mbd4383794112","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार, एक साल से हैंडओवर के लिए हो रहा पत्राचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार, एक साल से हैंडओवर के लिए हो रहा पत्राचार
विज्ञापन
अमरोहा। एक तरफ जहां खेल को बढ़ावा देने के लिए दिवंगत पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने जिले में स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात दी। वहीं ये योजना चार साल बाद भी दम तोड़ती दिख रही। एक साल पहले स्टेडियम तैयार हो चुका है, इसके बाद भी स्टेडियम को खेल विभाग के हैंडओवर नहीं किया गया है। अधिकारी पत्राचार ही कर रहे रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते आज भी जिले के युवा जंगलों में क्रिकेट खेल रहे हैं, सड़कों पर दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं।
जिले के अमरोहा नगर में एक मिनी स्टेडियम है, लेकिन दिवंगत पूर्व क्रिकेटर की पहल पर मालीखेड़ा गांव के पास 53 बीघा जमीन में 10.69 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया कराया गया। पांच जनवरी 2018 को कैबिनेट मंत्री रहे पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने इसका शिलान्यास किया था। तभी से स्टेडियम का निर्माण चल रहा था। यह स्टेडियम 30 अप्रैल 2021 को खेल विभाग के हैंडओवर किया जाना था। मगर कार्यदायी संस्था की हीलाहवाली के चलते निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। इसको लेकर डीएम बीके त्रिपाठी और नौगांवा सादात विधायक संगीता चौहान ने नाराजगी व्यक्त की थी।
आलम ये है कि करीब एक साल पहले स्टेडियम का निर्माण पूरा हो गया है। जिसमें जिला क्रीड़ा अधिकारी का आवास, ओवरहेड टैंक, मिट्टी भराई और बाउंड्री कराई जा चुकी है। इसके बाद से अधिकारी और कार्यदायी संस्था स्टेडियम को हैंडओवर करने के लिए पत्राचार का खेल खेल रही है। किसी ने भी गंभीरता से स्टेडियम को हैंडओवर करने की कवायद नहीं की है। अब स्टेडियम परिसर में घास उगने लगी है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते स्टेडियम होते हुए भी जनपद के खिलाड़ी जंगल और गली-मोहल्लों में अस्थायी पिचों पर क्रिकेट खेल रहे हैं। युवा विभिन्न तैयारियों के लिए सड़कों पर दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
स्टेडियम हैंडओवर के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा गया है। हैंडओवर की तैयारी चल रही है। स्टेडियम को दो कोच भी मिल गए हैं। - देश कांत त्यागी, जिला क्रीड़ा अधिकारी
स्टेडियम में इन खेलों की व्यवस्था का दावा
क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, लॉन टेनिस, बॉक्सिंग रिंग, कुश्ती, एथलेटिक्स
-----------
स्टेडियम की खास बातें
बजट : 10.69 करोड़
क्षेत्रफल: 8.34 एकड़
रेलवे स्टेशन से दूरी : 4 किलोमीटर
रोडवेज बस स्टैंड से दूरी : 2 किलोमीटर