फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Speeding car hit bike riders one dead and another injured

Amroha Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, सब्जी कारोबारी की मौत, चचेरा भाई गंभीर

Fri, 28 Jul 2023 12:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:46 PM IST
सार

दोनों को इलाज के लिए मुरादाबाद में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने वैभव सैनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल अतर सिंह का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
Speeding car hit bike riders one dead and another injured
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब्जी के व्यापार के लिए मुरादाबाद मंडी जाते समय हादसे में देहात थानाक्षेत्र के गांव रामहट के रहने वाले वैभव सैनी (29) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके भाई अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव रामहट में किसान हेतराम सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे वैभव सैनी और भतीजे अतर सिंह सब्जी का कारोबार करते हैं। 26 जुलाई की सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद की मंडी समिति जा रहे थे। बाइक अतर सिंह चला रहे थे। दोनों ने हेलमेट भी लगा रखा था। जैसे ही बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पांयती कलां गांव के पास दूध की डेरी के सामने पहुंची। तभी पाकबड़ा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अतर सिंह और वैभव सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को इलाज के लिए मुरादाबाद में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने वैभव सैनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल अतर सिंह का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मृतक वैभव सैनी के चाचा रामौतार की तहरीर पर वाहन नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल कर आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed