{"_id":"621b790013b077681b3be0b9","slug":"speeding-car-and-vehicle-hit-kanwariyas-four-seriously-injured-commotion-returning-from-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: तेज रफ्तार कार और जुगाड़ वाहन ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, चार गंभीर रूप से घायल, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: तेज रफ्तार कार और जुगाड़ वाहन ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, चार गंभीर रूप से घायल, हंगामा
Sun, 27 Feb 2022 06:43 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 27 Feb 2022 06:43 PM IST
सार
गजरौला मार्ग पर हसनपुर के नजदीक पीछे से आई कार ने सतेंद्र को टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। गनीमत रही कि कार की चपेट में कोई और नहीं आया। हादसे के वक्त सत्येंद्र ने अपनी कांवड़ अपने साथी को दे रखी थी। घटना से रोष फैल गया।
विज्ञापन
हादसे में कांवड़िये घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के हसनपुर में सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार और जुगाड़ ने कांवड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार कांवड़िये घायल हो गए। गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहला हादसा हसनपुर-गजरौला मार्ग पर हुआ। यहां बुलंदशहर जनपद के कुतुबपुर निवासी सतेंद्र पुत्र बलजीत अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। गजरौला मार्ग पर हसनपुर के नजदीक पीछे से आई कार ने सतेंद्र को टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। गनीमत रही कि कार की चपेट में कोई और नहीं आया। हादसे के वक्त सत्येंद्र ने अपनी कांवड़ अपने साथी को दे रखी थी। घटना से रोष फैल गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि, दूसरा हादसा हसनपुर-रहरा मार्ग पर रहरा में बिजलीघर के नजदीक हुआ। संभल के गुन्नौर क्षेत्र के गांव दपतरा निवासी सतेंद्र, सोनू, चंद्रकेस अन्य साथियों के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौट रहे थे। पीछे से आए जुगाड़ वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
साथी कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने जुगाड़ को कब्जे में कर लिया है। जबकि चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।