{"_id":"68a0f26fc665a914e3051a3e","slug":"special-train-will-be-operated-from-today-for-railway-recruitment-board-examinees-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-145798-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आज से स्पेशल ट्रेन का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आज से स्पेशल ट्रेन का संचालन
Sun, 17 Aug 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रही है। जिसका रविवार से गजरौला, मंडी धनौरा व अमरोहा रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव किया जाएगा। आने और जाने वाली ट्रेन तीनों ही स्टेशन पर रुक कर चलेंगी। तीनों यात्री गाड़ी में एक-एक डिब्बा बढ़ाया गया है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप ने बताया कि 17 अगस्त से नौ सितंबर तक रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा होंगी। जिसके मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गाजियाबाद और देहरादून में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए स्पेशल ट्रेन 04321 का संचालन शुरू किया है। यह बरेली से चलकर अमरोहा, गजरौला होकर देहरादून जाएगी। जहां अमरोहा में शाम को 7.55 आएगी। पांच मिनट रुकने के बाद शाम 8 बजे रवाना होगी। गजराैला में यह शाम को 8.50 बजे आएगी और 9 बजे रवाना होगी। मंडी धनौरा रेलवे स्टेशन पर 9.30 पहुंचेगी। पांच मिनट के बाद रवाना होगी।
देहरादून से वापसी में शाम को 7 बजे चलकर गजरौला रेलवे स्टेशन पर रात 2.40 बजे आएगी। दो मिनट ठहरकर 2.42 पर रवाना होगी। अमरोहा रेलवे स्टेशन पर 3.10 पहुंचेगी और 312 बजे रवाना होगी। यहां से रवाना होकर सुबह 7.15 बजे बरेली पहुंच जाएगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि बरेली से चलने वाली स्पेशल ट्रेन 17, 18, 19, 20, 21, 27, 28, 31 अगस्त को चलेगी। एक, दो, तीन, सात और आठ सितंबर को भी इसका संचालन किया जाएगा। जबकि देहरादून से चलने वाली स्पेशल ट्रेन 18, 19, 20, 21, 22 28, 29 अगस्त और 1, 2,3,4, 8, 9 सितंबर को चलेगी। इसके अलावा नजीबाबाद यात्री गाड़ी, नजीबाबाद-मुरादाबाद यात्री गाड़ी, गजरौला-अलीगढ़ यात्री गाड़ी में एक-एक डिब्बा बढ़ाया गया है। इस बात पर जोर रहेगा कि किसी परीक्षार्थी को परेशानी न हो।