{"_id":"643c5440f1aedc495d06212a","slug":"special-public-prosecutor-basant-singh-saini-honored-for-strong-advocacy-jpnagar-news-c-15-1-117711-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मजबूत पैरवी करने पर सम्मानित हुए विशेष लोक अभियोजक बसंत सिंह सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मजबूत पैरवी करने पर सम्मानित हुए विशेष लोक अभियोजक बसंत सिंह सैनी
Mon, 17 Apr 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पॉक्सो एक्ट से संबंधित 25 केस में मजबूत पैरवी से आरोपियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले विशेष लोक अभियोजक बसंत सिंह सैनी को एसपी आदित्य लांग्हे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अपनी दमदार पैरवी से अभियुक्तों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले विशेष लोक अभियोजक बसंत सिंह सैनी ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन आशुतोष पांडेय द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। शनिवार को एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा पुलिस कार्यालय में विशेष लोक अभियोजक बसंत सिंह सैनी को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया। उनके अभियोजन कार्य की सराहना की। अन्य को उनसे प्रेरणा लेकर आरोपियों को सजा दिलाने में महती भूमिका निभाने को कहा। कहा कि अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक करें जिससे आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाई जाए। महिलाओं व बच्चों से संबंधित मामलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए जोरदार पैरवी करें। आरोपियों को उनकी सही जगह पहुंचाने का काम करें।