{"_id":"6283e2281244ca4094628167","slug":"sp-tested-the-security-system-of-banks-jpnagar-news-mbd428356186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने परखी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने परखी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी के निर्देश पर जनपद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। एसपी ने खुद बैंक शाखाओं निरीक्षण किया। बैंक अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान बैंकों के बाहर घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। इसके अलावा पुलिस ने वाहन चेकिंग कर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के चालान किए। साथ ही जुर्माना भी वसूला गया।
एसपी के निर्देश पर मंगलवार की सुबह से ही जिलेभर में पुलिस हरकत में नजर आई। सड़क पर उतरी पुलिस ने कई स्थानों पर वाहन चेकिंग की। यातायात नियमों की अनदेखी पर वाहन चालकों का चालान किया। जुर्माना भी वसूल किया। खुद एसपी विनीत जायसवाल ने शहर में बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा गार्डो की ब्रीफिंग की।
इस दौरान सीसीटीवी, डीवीआर, सायरन आदि सुरक्षात्मक उपायों की स्थिति चेक की। बैंक अफसरों को सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। लोगों का आवागमन पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी सड़क की ओर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलेभर की पुलिस ने भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने एटीएम, बैंक शाखाओं और पेट्रोल पंप चेकिंग अभियान चलाया।