फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sp met with traders

नवागत एसपी ने बैठक कर सुनी व्यापारियों समस्याएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
sp met with traders
अमरोहा। पुलिस कार्यालय सभागार में रविवार को एसपी ने जिले के व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समुचित सुरक्षा व्यवस्था और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही बाजार में अतिक्रमण नहीं करने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही व्यापारियों को पुलिस विभाग का पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों से दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और उनकी समय-समय पर जांच करवाने को कहा। साथ ही कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। जिससे समय रहते कार्रवाई कराई जा सके। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा। दुकान और प्रतिष्ठानों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं करने की सलाह दी। इस दौरान एएसपी अजय प्रताप सिंह और एआरटीओ एके राजपूत के अलावा तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed