फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP city president's brother dies of heart attack

Amroha News: पैदल जा रहे सपा नगर अध्यक्ष के भाई को हुआ हार्टअटैक, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
SP city president's brother dies of heart attack
हसनपुर। क्षेत्र में कम उम्र के लोगों को हार्ट अटैक आने से मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब सपा के नगर अध्यक्ष के 35 वर्षीय छोटे भाई रियासत अंसारी को रास्ते में पैदल जाते समय हार्ट अटैक हो गया। जिससे उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लालबाग संभल रोड निवासी लियाकत अंसारी समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष हैं। उनके छोटे भाई रियासत अंसारी नगर के संभल अड्डा पर टायर पंक्चर की दुकान करते थे। रोजाना की तरह वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने घर से दुकान पर पैदल जा रहे थे। पैलद चलते- चलते अचानक रास्ते में ही सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई। इसी बीच वह रास्ते में बेहोश होकर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। मृतक ने अपने पीछे दो बेटी व एक बेटा छोड़ा है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed