Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike collides with stray animal; youth killed, friend in critical condition

Amroha News: छुट्टा पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with stray animal; youth killed, friend in critical condition
मंडी धनौरा। सड़क पर अचानक आए छुट्टा पशु से बाइक टकराने पर लक्की सैनी (25) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बृहस्पतिवार रात रेलवे फाटक से आगे गांव जाते समय हुआ। जिला अस्पताल ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव पेलीतगा निवासी लक्की सैनी बृहस्पतिवार रात दोस्त हितेंद्र के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रेलवे फाटक से आगे अचानक छुट्टा पशु सामने आने से बाइक टकरा गई। टक्कर से दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिजन भी आ गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अमरोहा ले जाते समय लक्की की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। हितेंद्र को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

लक्की की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता का इकलौते बेटे को खोने से रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------

15 दिन में छुट्टा पशुओं से टकराकर तीन की मौत
मंडी धनौरा। छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों की जिंदगी पर भी भारी पड़ रहे हैं। बीते 15 दिनों में क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से टकराकर तीन युवकों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से पशुओं को पकड़ने के प्रभावी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
17 अक्तूबर को गांव पेलीतगा निवासी असलम मलिक बाइक से कुआखेड़ा जा रहा था। रास्ते में अचानक आए छुट्टा पशु से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में असलम की मौके पर ही मौत हो गई। 26 अक्तूबर को गांव आजमपुर निवासी मंजीत बाइक से मां को एक गांव में छोड़कर लौट रहा था। शेरपुर मार्ग पर नवाबपुरा के पास उसकी बाइक छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में मंजीत की भी मौके पर मौत हो गई। वहीं, 29 अक्तूबर की रात लक्की सैनी की बाइक भी छुट्टा पशु से टकरा गई थी। हादसे में उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed