Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Convict in rape case sentenced to 10 years in prison, fined 12,000 rupees

Amroha News: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 12 हजार रुपये जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Convict in rape case sentenced to 10 years in prison, fined 12,000 rupees
अमरोहा। घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय ने दोषी मोहम्मद उर्फ मोहम्मद हसन को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। फैसला सुनाए जाने के बाद जमानत पर बाहर चल रहे दोषी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। किसान की बेटी एक युवती के पास सिलाई-कढ़ाई सीखने जाती थी। इसी दौरान युवती के भाई मोहम्मद उर्फ मोहम्मद हसन ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि वह पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। 18 अप्रैल 2024 की रात करीब डेढ़ बजे वह घर में घुस आया और युवती से दुष्कर्म किया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
विज्ञापन

पीड़िता का रिश्ता पहले से तय था, लेकिन आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज दी, जिससे रिश्ता टूट गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय प्रथम की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष से एडीजीसी देवेश नगर ने पैरवी की। शुक्रवार को साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने मोहम्मद उर्फ मोहम्मद हसन को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed