Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft worth lakhs from the residences of three nurses in the district hospital's residential colony

Amroha News: जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में तीन नर्सों के आवासों से लाखों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs from the residences of three nurses in the district hospital's residential colony
अमरोहा। शहर और देहात में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच चोरों ने जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी को निशाना बना लिया। करवा चौथ पर घर गईं तीन स्टाफ नर्सों के बंद आवासों के ताले तोड़कर चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए। शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ फिंगरप्रिंट और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

रामपुर जिले के पटवाई क्षेत्र के रामें की मढैयां गांव निवासी ममता जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। वह बेटे के साथ आवासीय कॉलोनी के टाइप वन स्थित कमरा नंबर 12 में रहती हैं। उनके पति रामपुर में निजी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। करवा चौथ पर ममता मंगलवार को छुट्टी लेकर घर चली गई थीं। पड़ोस में रहने वाली स्टाफ नर्स रितु भी नूरपुर स्थित अपने घर और तीसरी स्टाफ नर्स संगीता त्योहार मनाने घर गई थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 12 से चार बजे के बीच चोर कॉलोनी में दाखिल हुए और तीनों आवासों के ताले तोड़कर सामान खंगाल डाला। ममता के घर से पांच सोने की अंगूठियां, चांदी के जेवरात और करीब तीन हजार रुपये चोरी कर लिए। अन्य दोनों आवासों से भी नकदी और जेवरात समेत लाखों का सामान समेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे देख स्टाफ नर्सों को सूचना दी। तीनों परिजनों के साथ कॉलोनी पहुंचीं। घटना से स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश फैल गया। सीओ अवधभान भदौरिया और थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर फिंगरप्रिंट और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पीड़ित स्टाफ नर्सों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
-----


एसपी आवास से चंद कदम दूर चोरी, पुलिस को चुनौती

अमरोहा। जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी एसपी आवास और पुलिस कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद कॉलोनी में रहने वाली नर्सों के घरों को चोरों ने निशाना बना लिया। पुलिस के आला अधिकारियों के आवास और कार्यालय के इतने करीब चोरी की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। दिन-रात पुलिस की आवाजाही वाले इलाके में चोरों के बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने से पुलिस की निगरानी व्यवस्था भी कठघरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed