फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A2R Panther defeated CC Club Bachhraon by 22 runs.

Amroha News: एटूआर पैंथर ने सीसी क्लब बछरायूं को 22 रन से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A2R Panther defeated CC Club Bachhraon by 22 runs.
अमरोहा। बछरायूं की राइजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मुकाबले में एटूआर पैंथर ने सीसी क्लब बछरायूं को 22 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एटूआर पैंथर ने 16 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में सीसी क्लब आठ विकेट पर 141 रन ही बना सका। तुषार शर्मा की अर्धशतकीय पारी और प्रियांशु सिंह की धारदार गेंदबाजी जीत के प्रमुख आधार रहे।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए तुषार शर्मा ने 33 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। पर्व चौहान ने 19 गेंदों में 29, प्रियांशु सिंह ने छह गेंदों में चार छक्कों की मदद से 28 और शिवा ने नाबाद 24 रन बनाए। सीसी क्लब की ओर से फसाहत ने चार और आरसाद ने दो विकेट लिए, जबकि मंसूर को एक सफलता मिली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए सीसी क्लब ने 41 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। गुलजार ने 28, रवि और मंसूर ने 23-23 रन बनाकर वापसी की कोशिश की। कप्तान फसाहत 12 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम 141 रन ही बना सकी। एटूआर पैंथर की ओर से प्रियांशु सिंह ने चार विकेट लिए। आयुष चिंगारी ने दो, जबकि शिवा और आयुष ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed