फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   soulusatin of water logging will search

जल जमाव का समाधान, 15 दिन में ढूढेंगीं शहर की सरकारें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
soulusatin of water logging will search
अमरोहा। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने गुरुवार को कहा कि नगरों में जल जमाव से राहत के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जल जमाव वाले जगहों का चिन्हांकन कर लें। अधिशासी अधिकारियों से सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। ताकि समाधान किया जा सके और बारिश में लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

वह गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जल जमाव से राहत के लिए नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों से कार्ययोजना के बारे में बिंदुवार समीक्षा कर रहे थे। कहा कि मानसून शुरू होने वाला है। इससे बचाव के लिए तैयारी को पूरा कर लिया जाए ताकि नगरों में रहने वाले लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पानी नहीं ठहरे, इसके निराकरण के लिए कार्ययोजना तैयार कर लें। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने कहा कि नगर के विभिन्न मोहल्लों का पानी कहां जाता है उस जगह की स्थिति कैसी है। पानी बंद जगह तो नहीं गिर रहा है। उसका सर्वे कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल जमाव वाले जगहों का चिन्हांकन कर लिया जाए। ताकि बारिश के दौरान जल निकासी के लिए कदम उठाए जा सकें। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि पानी की निकासी के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इस दौरान अधिशासी अधिकारी विजेंद्र पाल, संदीप कुमार, पुष्पेंद्र राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed