{"_id":"6893bfe7722fb92ca5055ad2","slug":"sony-dolly-and-sadhna-won-in-badminton-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-145237-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बैडमिंटन में सोनी, डॉली और साधना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बैडमिंटन में सोनी, डॉली और साधना ने मारी बाजी
Thu, 07 Aug 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
गजरौला के शिव इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजराैला। शिव इंटर कॉलेज में आयोजित संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोनी, डॉली, साधना, लविश चौहान, सोनू और बशर ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ी जिलास्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
शिव इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल खुंगावली व शिव इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अन्य कॉलेजों ने अपने यहां से खिलाड़ियों को नहीं भेजा। प्रतियोगिता की शुरुआत कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शलभ भारद्वाज ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त की। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला 17 आयु वर्ग की बालिकाओं के बीच कराया गया। इसमें शिव इंटर कॉलेज की खुशी, सोनी, मीनाक्षी और राजकीय हाईस्कूल खुंगावली की डॉली, साधना व शशि के बीच खेला गया। इसमें साधना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष आयु वर्ग में डॉली प्रथम स्थान पर रहीं। 19 आयु बालिका वर्ग में शिव इंटर कॉलेज की सोनी ने कॉलेज की ही मीनाक्षी को हराकर प्रथम स्थान पाया।
बालक वर्ग में लविश व सोन अव्वल
बालक वर्ग के अंडर-19 में शिव इंटर कॉलेज के लविश चौहान प्रथम, राजकीय हाईस्कूल खुंगावली के नितिन द्वितीय रहे। अंडर-17 में शिव इंटर कॉलेज के सोनू व राजकीय हाई स्कूल खुंगावली के संजीव के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सोनू ने जीत दर्ज की। अंडर-14 में शिव इंटर कॉलेज के बशर ने कॉलेज के ही उवैश को हराया। निर्णायक मंडल में शैलेंद्र कुमार, मीनाक्षी चौधरी, हरिओम शर्मा रहे। क्रीड़ा प्रभारी डॉ.शरद शर्मा ने बताया कि विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
पायल और निशु की रंगोली प्रथम रही
गजरौला। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता अग्रवाल की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगोली बनाकर अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। डॉ. श्वेता ने कहा कि तिरंगा सिर्फ ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे देश की आत्मा, स्वतंत्रता, एकता और गौरव का प्रतीक है। रंगोली प्रतियोगिता में पायल एवं निशु की रंगोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पर चांदनी व सपना की रंगोली रही। निर्णायक की भूमिका डॉ. अजीता रानी, डॉ. नेहा अग्रवाल ने निभाई। इस दौरान डॉ. अनिल सिंह, डॉ. मनमोहन वर्मा, सुनील, हरपाल, शशि देवी आदि स्टाफ मौजूद रहा।