फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   son of homeguard died in accident

सड़क हादसे में होमगार्ड के बेटे की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
son of homeguard died in accident
रजबपुर। हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने होमगार्ड के बाइक सवार बेटे को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

डिडौली के जोया निवासी नासिर होमगार्ड हैं। उनका 19 वर्षीय बेटा आफताब गुरुवार की शाम बाइक पर सवार होकर गजरौला जा रहा था। अभी उसकी बाइक हाईवे पर अतरासी के निकट पहुंची थी। तभी सामने से भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आफताब को बाइक समेत कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed