{"_id":"681674d0cdd9bec13a091c19","slug":"son-of-former-district-panchayat-member-dies-in-road-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-139286-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की मौत
Sun, 04 May 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 04 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
बुरावली। रहरा हसनपुर मार्ग पर सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की मौत हो गई। मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बताते हैं कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव सुतावली की मढैया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगपाल सिंह का परिवार रहता है। शुक्रवार की रात को उनके दो बेटे कोसिंद्र (27) व अर्जुन गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खुंगावली में एक शादी में शामिल होने गए थे। यहां से लौटते वक्त रहरा हसनपुर मार्ग पर हाकमपुर में सामने से आ रही मैक्स ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों को घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोसिंद्र को रेफर कर दिया। कोसिंद्र को उपचार के लिए मेरठ ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक ने अपने पीछे एक बेटा व दो बेटी छोड़ी हैं। उधर, पुलिस ने हादसे के बाद मैक्स को कब्जे में कर लिया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।