फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Somewhere trees fell, somewhere electric wires broke, power went out

Amroha News: कहीं पेड़ गिरे तो कहीं टूटे बिजली के तार, बत्ती गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Somewhere trees fell, somewhere electric wires broke, power went out
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में बारिश और तेज हवा से जगह-जगह पेड़ गिर गए तो कई जगह बिजली के तार टूट गए। इसके चलते कई क्षेत्रों में शुक्रवार को दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर को भी यही हाल रहा। बिजली न होने से लोग पानी को भी तरस गए।
बारिश और तेज हवा के चलते नौगांवा सादात-बिजनौर रोड, अलीपुरा से नौगांवा रोड़, जोया रोड़, कैलसा समेत कई स्थानों पर पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे बिजली गुल हो गई। पेड़ गिरने से कई जगह रास्ते अवरुद्ध हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे। शहर में बिजली गुल होने से लोग पीने के पानी तक के लिए तरस गए। सुबह में गई बिजली शाम चालू हो सकी। बारिश से शाम तक खुलने वाले बाजार पूरी तरह से वीरान नजर आए। ग्राहकों के नहीं आने के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मंडी धनौरा : निचले इलाकों में भरा पानी
मंडी धनौरा। बारिश के चलते नगर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। धान और चारे की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। तीन दिन से हो रही बारिश से क्षेत्र में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तहसीलदार पीएन श्रीवास्तव ने बताया कि गांव देहरा कादर बख्श में रघुवीर सिंह का मकान बारिश में गिर गया। ग्राम रामपुर तगा में भी जगराम के घर की छत गिर गई। वहीं, गांव शीशोवाली में सोनू की झोपड़ी पानी में क्षतिग्रस्त हो गई। बृहस्पतिवार को गांव मोहद्दीनपुर में सर्वेश के मकान की छत गिर गई थी। तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों को मुआवजा देने के लिए लेखपालों को रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग पर पेड़ गिरने से आवाजाही बंद
आदमपुर। बारिश के चलते रहरा से गवां जाने वाले मार्ग पर कीकड़ के दो पेड़ सड़क पर गिर गए। जिससे यातायात प्रभावित हो गया। उधर, क्षेत्र के गांव लालापुर से छपना को जाने वाले मार्ग पर पिछले तीन दिन से कीकर के पेड़ गिरे हुए हैं। जिसके शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव लालापुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव लालापुर से छपना को जाने वाले मार्ग पर पिछले तीन दिन से कीकर के पेड़ गिरे हुए हैं। जिससे आने-जाने वालों का रास्ता बंद हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों भी इस रास्ते से नहीं निकल पा रहीं है। उन्हें दूसरे रास्ते से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article