फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Some leaders are visiting the houses of criminals and consoling them on their death: Gulab Devi

कुछ नेता अपराधियों की मौत पर उनके घर जाकर सांत्वना दे रहे : गुलाब देवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Some leaders are visiting the houses of criminals and consoling them on their death: Gulab Devi
सैदगनली(अमरोहा)। माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने बिना नाम लिए विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कुछ विपक्षी नेता अपराधियों की मौत पर उनके घर जाकर सांत्वना देते हैं। अपराधियों को संरक्षण देते हैं। उनकी सरकारों में अपराधी बेलगाम रहे। लेकिन भाजपा की सरकारी में अपराधी खत्म हो रहे हैं। जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वह रविवार को एनजीओ सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के रामलीला ग्राउंड में आयोजित एनजीओ सम्मेलन में मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। महिलाओं को मजबूत करने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर खूब तंज कसे। कहा कि भाजपा से पहले जो भी सरकार रहीं, उस दौरान जनता परेशान रही। महिलाएं खुद को असुरक्षित समझती थीं तो अपराधी बेलगाम थे। लेकिन, भाजपा सरकार में अपराध पर अंकुश लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। जोकि जनता के सामने है।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पंचायत सैदनगली की अध्यक्ष अनुकीर्ति चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक और हसनपुर ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर, वर्षा वशिष्ठ, हेमराज सैनी, यशपाल खड़गवंशी, अशोक नागर, पिंटू गुर्जर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed