फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sohrabgate depot bus going from Meerut to Moradabad overturned, there was chaos on spot, six injured

कोहरे से हादसा: मेरठ से मुरादाबाद जा रही सोहराबगेट डिपो की बस पलटी, मौके पर मच गई अफरा-तफरी, छह यात्री जख्मी

Thu, 02 Jan 2025 04:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2025 04:44 PM IST
सार

मेरठ से मुरादाबाद जा रही सोहराबगेट डिपो की बस रजबपुर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यात्रियों को अस्पताल पहुंचाकर बस को क्रेन से हटवाया और यातायात बहाल किया। 

विज्ञापन
Sohrabgate depot bus going from Meerut to Moradabad overturned, there was chaos on spot, six injured
रजबपुर में पलटी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ से मुरादाबाद की तरफ जा रही सोहराबगेट डिपो की बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में चार महिलाओं समेत छह यात्री घायल हो गए। हाईवे पर वाहनों के पहिए थमने से जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बाद में क्रेन की मदद से बस को हटाकर यातायात शुरू कराया गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर सोहराबगेट डिपो की बस मेरठ से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। जैसे ही बस रजबपुर थानाक्षेत्र में बाइपास के निकट पहुंची, तभी अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन


अनियंत्रित हुई बस हाईवे पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पीछे से आ रहे अन्य वाहनों के पहिए थम गए। लंबा जाम लग गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला और जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में गजरौला के शहबाजपुर की रहने वाली शाइस्ता, शबाना, शहनाज, संभल के फतेहपुर गांव के रहने वाली रश्मि, मेरठ में शास्त्री नगर के रहने वाले अभिषेक समेत छह यात्री घायल हो गए। जानकारी मिलते ही घायल यात्रियों के परिजन भी आ गए। डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।


पुलिस ने अन्य सवारियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा। इस दौरान बस के चालक परिचालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को सड़क से हटवाया और अपने कब्जे में ले लिया। सीओ ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार होने के कारण हुआ है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed