{"_id":"5ecab7ae8ebc3ee0a3019fe4","slug":"social-distence-jpnagar-news-mbd350290260","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक नमाज के साथ ईद मिलन पर भी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक नमाज के साथ ईद मिलन पर भी पाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। आज ईद उल फितर है। देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन चल रहा है। ऐसी स्थिति में पुलिस प्रशासन के लिए घरों में ईद की नमाज कराना चुनौती बना हुआ है। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ विपिन ताडा ने अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शराती तत्वों को रेड कार्ड जारी किए है। माहौल बिगाड़ने पर उनकी गिरफ्तारी होगी। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। सामूहिक नमाज के अलावा ईद मिलन पर भी पाबंदी है। सभी लोग घरों में रहकर त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएंगे। अव्यवस्था किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अफसरों के मुताबिक कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन का पालन कराने में रमजान माह में सभी लोगों ने सब्र का परिचय दिया है। सभी ने नमाज और तरावीह अपने-अपने घरों में ही रहकर अदा की गई हैं। अलविदा जुमे की नमाज भी मस्जिदों में न पढ़कर अपने घरों में पढ़ी। जनपदवासियों की सूझबूझ और जागरूकता के चलते कोरोना का प्रकोप अन्य जनपदों की अपेक्षा अमरोहा में काफी कम है। इसलिए मुस्लिम लोग ईद उल फितर की नमाज भी अपने घरों में ही रहकर पढ़े। ईदगाह या मस्जिद में जाने का विचार न बनाए। जनपद में सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कार्य न करे, जिससे शहर का माहौल खराब हो। लॉकडाउन टूटे और पुलिस को कठोर कार्रवाई करनी पड़े। नमाज के बाद भी अपने घरों में रहकर परिवार के साथ त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाए। इस बार सामूहिक कार्यक्रम के साथ लोगों के गले मिलने पर (ईद मिलन) पर पाबंदी रहेगी। सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शरारती तत्वों को रेड कार्ड बांटे है। यदि किसी भी तरह से माहौल खराब होता है तो पुलिस तत्काल ऐसे लोगों की गिरफ्तारी करेंगी। इस दौरान इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने शहर भर में अनाउंस कर लोगों को पुलिसिया पाठ पढ़ाया है।