फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Snakes are striking... superstition is claiming lives.

Amroha News: डस रहे सांप...जान ले रहा अंधविश्वास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Snakes are striking... superstition is claiming lives.
अमरोहा। बरसात में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। जनवरी से अब तक जिले में 251 लोगों को सांप डस चुका है। इनमें पांच को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया, जबकि 246 को एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए गए। अंधविश्वास के चलते समय पर उपचार न मिलने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे कई मरीजों को 20 से 30 तक इंजेक्शन देकर बचाया गया। हाल ही में साइकिल चलाते समय 11 वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया था। सलारपुर में सांप पकड़ते समय कोबरा के डसने से घायल युवक को करीब 30 इंजेक्शन देकर बचाया गया। यह आंकड़ा जिला अस्पताल आने वाले मरीजों का है, जबकि सीएचसी पर भी लोग उपचार कराते हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. इकबाल ने बताया कि पिछले साल 165 लोगों को सांप ने डसा था, जबकि इस साल अब तक संख्या 251 पहुंच गई है। गर्मी में सांप बिलों से बाहर आते हैं और दबाव पड़ने पर डस लेते हैं। खेतों पर आते-जाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


......
पांच लोगों को कोबरा ने डसा
इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. इकबाल ने बताया कि पांच लोगों को कोबरा ने तो पांच लोगों को करैत प्रजाति के सांप ने डसा। यह दोनों प्रजाति ज्यादा जहरीली मानी जाती है। इनके काटे लोगों को 30 से 40 तक इंजेक्शन देकर बचाया गया।




........

हसनपुर क्षेत्र में ढाई माह में पांच लोगों की सर्पदंश से मौत

08- सितंबर को खुर्तिया गांव में किसान दिनेश कुमार (47) की मौत हो गई।

30- अगस्त को हसनपुर के गांव पथरा में जयप्रकाश 30 की सर्पदंश से मौत हो गई।
28- अगस्त को गांव दौलतपुर कला में सर्पदंश से कक्षा 10 के छात्र अरविंद की मौत हो गई।
17- जुलाई को सैदनगली के मोहल्ला मेहंदीपुर निवासी किसान कुंवरपाल सिंह की बेटी त्रेषा को सांप ने डस लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई।

08- जुलाई को फूलपुर-बीझलपुर निवासी देवराज सिंह की 35 वर्षीया पत्नी इमरती देवी की सर्पदंश से मौत हो गई।

.......
तुरंत क्या करें
मरीज को बिना देर किए तुरंत किसी नजदीकी सरकारी या निजी अस्पताल में लेकर जाएं।

जिस जगह पर सांप ने काटा है, शरीर के उस हिस्से को बिल्कुल न हिलने दें।

मरीज के शरीर से अंगूठी, घड़ी, कंगन या तंग कपड़े तुरंत उतार दें क्योंकि सूजन आने पर ये नुकसान पहुंचा सकते हैं।
मरीज को ढांढस बंधाएं और घबराने न दें।
....

बयान

सांप के डसने पर किसी भी देसी नुस्खे, जड़ी-बूटी या झाड़-फूंक के भरोसे अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। इससे जान जाने का खतरा बना रहता है। अगर डसने का मामला सामने आए तो तत्काल अस्पताल लेकर आएं। यहां पर एंटीवेनम इंजेक्शन लगाकर जान बचाई जा सकती है।
-डाॅ. एके भंडारी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed