फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   six persons arrested

मतपत्र लूटने के मुख्य आरोपी 10 हजार के इनामी समेत 6 गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
six persons arrested
हसनपुर (रामपुर)। क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा में पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान मतपत्रों को लूटने एवं पोलिंग पार्टी से मारपीट करने के मामले में वांछित चल रहे 10 हजार के इनामी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि 19 अप्रैल को ग्राम पंचायत निर्वाचन के दौरान मतदान के समय 40- 50 अज्ञात लोगों ने पोलिंग पार्टी के साथ मारपीट करते हुए मतपत्र लूट लिए थे। मामले में पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि मामले में अब तक 22 नाम प्रकाश में आ चुके हैं। जिसमें से 14 लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भिजवाया जा चुका है। इसके अलावा शनिवार को घटना के मुख्य आरोपी सतीश, चन्द्रपाल, बलवीर, रिंकू, हरिराज उर्फ लुक्का और महिपाल निवासी गांव बाईखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। इनमें मुख्य आरोपी सतीश पर ख10000 का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed