{"_id":"60a568de8ebc3e74f947b6e1","slug":"six-died-from-corona-130-infected-including-two-year-old-child-jpnagar-news-mbd389518747","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से छह की मौत, दो साल के बच्चे समेत 130 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से छह की मौत, दो साल के बच्चे समेत 130 संक्रमित
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना ने जिले में बुधवार को भी कहर बरपाया। शिक्षक समेत छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें 45 वर्षीय महिला भी शामिल है। इसके अलावा पुलिस लाइंस और कोतवाली के सिपाही के साथ 130 लोग संक्रमित हैं। हसनपुर में दो साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके चलते परिवार के लोग चिंतित हैं। बच्चे की देखरेख के लिए डॉक्टरों ने निर्देश दिए हैं। तापमान मापने को कहा है।
सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि गजरौला में 6, जोया में 10, हसनपुर में 18, धनौरा में 36 और अमरोहा में 60 व्यक्ति संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बुधवार केे 321 व्यक्ति स्वस्थ होकर परिवार के साथ शामिल हो गए हैं। इसके अलावा कुल संक्रमित 130 सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 1,715 व्यक्ति सक्रिय हैं। आरटीपीसीआर की 581 की जांच में 64 संक्रमित चिह्नित हुए हैं। इसके साथ ही ट्रूनेट की 23 की जांच में पांच सक्रिय है। वहीं एंटीजन की जांच 492 की हुई जिसमें 39 व्यक्ति संक्रमित हैं। वहीं 22 लोग निजी लैब से पॉजिटिव हैं। उन्होंने बताया कि हसनपुर में दो साल का बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव है। अमरोहा में पिता-पुत्र समेत परिवार के पांच व्यक्ति संक्रमित हैं। कोतवाली में एक और पुलिस लाइंस में सिपाही संक्रमित है। इसके साथ ही गजरौला में शिक्षक और धनौरा के गांव में 10 व्यक्ति पॉजिटिव हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में 52 वर्षीय निजी स्कूल का शिक्षक, 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। वहीं डिडौली में 55 साल के व्यक्ति और 60 साल की महिला हैं। इनके अलावा धनौरा में 45 साल की महिला और 61 साल के बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हो गई।
यह है कोरोना की स्थिति (19 मई 2021)
संक्रमित------130
मृतक----------6
स्वस्थ---------321
सक्रिय--------1,715