फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six child scientists selected for state level

Amroha News: छह बाल वैज्ञानिकों का हुआ राज्य स्तर के लिए चयन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Six child scientists selected for state level
अमरोहा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपद स्तरीय आयोजन में छह बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित हुई।
विज्ञापन

कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भारत सरकार की राष्ट्रव्यापी गतिविधि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपद स्तरीय आयोजन किया गया। स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए परितंत्र को समझना विषय पर बाल वैज्ञानिकों ने शोधपत्र प्रस्तुत किया। जूनियर वर्ग में बाल वैज्ञानिक दीपांशी, नेहा, सीनियर वर्ग में नव्या यादव, आलिया अल्फिशा, नाजिया सैफी, निशा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए। जूनियर व सीनियर वर्ग में चयनित बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अपना शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। जूनियर वर्ग के निर्णायक मंडल में प्रीति चौधरी, शाहिद खान, कुमकुम चौधरी तथा सीनियर वर्ग में सत्येंद्र चौहान ,राघव खानम, ममता यादव रहे। शुरूआत प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने की। जिला एकेडमिक समन्वयक, कार्यक्रम समन्वयक संतराम सिंह यादव ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की उपयोगिता को विस्तार पूर्वक समझाया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। संचालन जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक शाने हैदर ने किया। इस दौरान हुसैन मोहम्मद, राकेश कुमार, आलोक पाठक, अरशद फारूकी, अरविंद शर्मा, मंजरी कौशिक, फरहा जमील, मीनाक्षी कौशिक, जावेद मेहंदी, सोनम चौहान, कृष्ण कुमार सैनी, दिव्यांशी त्रिगुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed