फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sisters will travel free in roadways bus for three days on Rakshabandhan

Amroha News: रक्षाबंधन पर तीन दिनों तक रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा करेंगी बहनें

Thu, 07 Aug 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 07 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sisters will travel free in roadways bus for three days on Rakshabandhan
अमरोहा। हर साल की तरह इस साल भी सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की है। इसके तहत आठ अगस्त की सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेगी। रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने निशुल्क यात्रा की तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो में 95 बसें निगम की हैं। इनमें 19 अनुबंधित हैं। डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली, संभल, सोनीपत, मथुरा, आगरा, प्रयागराज के लिए भी बसों का संचालन होता है। अधिकांश बसें दिल्ली व लोकल रूटों पर संचालित होती हैं। नौ अगस्त को रक्षाबंधन और 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टी है। रक्षाबंधन पर बहने भाइयों को राखी बांधने उनके घर जाएंगी।
विज्ञापन

बहनों की सुविधा के लिए डिपो ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी चालक व परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि बसों का संचालन बनाए रखने के लिए चालक-परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए हर संभव प्रयास रहेंगे। रक्षाबंधन पर भीड़ बढ़ते ही बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। सरकार ने हर साल की तरह इस साल भी सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed