फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sisters tied the thread of affection around their brother's wrist.

Amroha News: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा स्नेह का धागा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sisters tied the thread of affection around their brother's wrist.
अमरोहा। भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की रौनक नजर आई। बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और भाइयों से जीवनभर रक्षा का वचन लिया।
विज्ञापन

भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति स्नेह जताया और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लिया। त्योहार को लेकर बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर दूर-दराज और दूसरे शहरों में रहने वाली बहनें भी भाइयों के घर पहुंचीं। कई बहनों ने लंबा सफर तय कर भाई की कलाई पर राखी बांधी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने पारंपरिक तरीके से राखी बांधकर भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों की पसंद का ध्यान रखते हुए कपड़े, ज्वेलरी और अन्य उपहार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार को लेकर बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल रही। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। मुख्य बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने में जुटे रहे।

रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल भी पेश करता नजर आया। वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाइयों के घर पहुंचकर उनकी कलाई पर राखी बांधी। मुस्लिम भाइयों ने भी बहनों का स्वागत कर उन्हें उपहार दिए। इस दौरान दोनों समुदायों के बीच प्रेम, विश्वास और भाईचारे का संदेश दिखाई दिया। पूरे जिले में दिनभर रक्षाबंधन की खुशियां और भाई-बहन के स्नेह की मिठास बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed