{"_id":"57b60ece4f1c1b363c6eb13f","slug":"sisters-are-crossing-many-hurdel-for-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों के लिए बहनों ने की हर बाधा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों के लिए बहनों ने की हर बाधा पार
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 19 Aug 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला शाही चबूतरा में हिंदू भाई को राखी बांधती मुस्लिम बहन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन का पर्व बृहस्पतिवार को जिलेभर में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी के धागे से प्यार बांधा। सलामती को भाइयों के माथे का तिलक किया। दीर्घायु की कामना की।
वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन भी दिया। कई साल बाद रक्षाबंधन पर भद्रा की बाधा नहीं रही है। जिसके चलते पूरे दिन राखी बांधी गई।
गुरुवार को रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कहीं बहनें भाइयों के घर पहुंची तो कहीं भाई ने बहन के घर पहुंचकर राखी बंधवाई। भाई और बहनों में पर्व को सुबह से ही घरों में चहल पहल और उत्साह का माहौल रहा। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए। भाइयों की पसंद का ख्याल रखा गया। बहनों ने व्रत रखकर भाइयों की कलाई पर रखी बांधी। भाइयों की पसंद वाली राखी बांधी।
विज्ञापन
भाइयों की सलामती को बहनों ने भाइयों के माथे पर चावल रोली से टीका कर लंबी उम्र की प्रार्थना की। मिठाइयों से भाइयों का मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहनों को उनकी पसंद के उपहार भेंट किए। वहीं भाइयों ने बहनों को उनकी रक्षा का वचन भी दिया।