फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sister friend shot brother in Didauli

'रेखा का पीछा छोड़ दे': बहन के बॉयफ्रेंड के घर पहुंचा भाई, मांगा हाथ; तैश में आकर ताविश ने अरमान को मारी गोली

Sat, 08 Nov 2025 08:24 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 08:24 PM IST
सार

शनिवार की दोपहर अरमान सोनू अपनी बहन रेखा रानी के दोस्त ताविश रजा के घर पहुंचा और बहन से शादी करने या फिर उसका पीछा छोड़ने की बात कही। इस दौरान अरमान सोनू ने आज ही निकाह करने के लिए कहा तो उनकी ताविश रजा से कहासुनी हो गई। तभी गुस्साएं ताविश रजा ने जान से मारने की नीयत से अरमान सोनू को गोली मार दी। 

विज्ञापन
Sister friend shot brother in Didauli
बहन के दोस्त ने भाई को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहन के दोस्त से निकाह करने के लिए कहा तो उसने युवक को गोली मार दी। घटना के बाद युवक लहूलुहान जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया में हुई। क्षेत्र के गांव सैतली में मुनव्वर का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी चंद्रप्रभा के अलावा बेटा अरमान सोनू और बेटी रेखा रानी है। करीब दो साल पहले रेखा रानी जयपुर में नीट की तैयारी करने गई थी, तभी उसकी मुलाकात जोया के मोहल्ला टंकी वाला के रहने वाले ताविश रजा से हो गई। इसके बाद दोनों बात करने लगे। फिलहाल रेखा अपने घर पर रहती है। जबकि ताविश रजा अभी भी नीट की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार की दोपहर अरमान सोनू अपनी बहन रेखा रानी के दोस्त ताविश रजा के घर पहुंचा और बहन से शादी करने या फिर उसका पीछा छोड़ने की बात कही। इस दौरान अरमान सोनू ने आज ही निकाह करने के लिए कहा तो उनकी ताविश रजा से कहासुनी हो गई। तभी गुस्साएं ताविश रजा ने जान से मारने की नीयत से अरमान सोनू को गोली मार दी। 

विज्ञापन

गोली अरमान सोनू के कंधे में लगी। घटना को अंजाम देकर ताविश रजा घर से भाग गया। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने घायल अरमान सोनू को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। 

फिलहाल, घायल अरमान सोनू का इलाज मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में ताविश रजा के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed