फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sir! Sons snatched away

Amroha News: साहब! बेटों ने छीना आशियाना, दर-बदर भटक रही वृद्धा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
Sir! Sons snatched away
अमरोहा। वृद्धा ने डीएम को शिकायती पत्र देकर दो बेटों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोप है कि दोनों बेटों ने वृद्धा को मारपीट करके सारी संपत्ति छीन ली है। वह दर-बदर की ठोकर खां रही है।
विज्ञापन

रजबपुर क्षेत्र के गांव सरकड़ा कमाल निवासी बलराज की पत्नी प्रकाशो देवी ने डीएम को दिए शिकायतीपत्र में आरोप लगाया कि उसके दो बड़े बेटे उसके साथ गलत व्यवहार करते हैं। उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया है। वह दर-दर की ठोकर खा रही है। उसने अपने पुत्रों के साथ संबंध विच्छेद भी कर लिए हैं मगर इसके बाद भी वे न तो उनकी जमीन वापस दे रहे हैं और न ही घर में रहने दे रहे हैं। उनके तीसरे बेटे को कुछ भी नहीं दिया है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। वह घर-घर मांगकर गुजारा कर रही है। उन्होंने डीएम से दोनो बड़ों बेटों से जमीन व मकान खाली कराने को गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed