फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Silence at voter registration camps; only two people arrived at the GIC by afternoon.

Amroha News: मतदाता शिविरों में सन्नाटा, जीआईसी में दोपहर तक पहुंचे मात्र दो ही लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Silence at voter registration camps; only two people arrived at the GIC by afternoon.
अमरोहा। नए मतदाता बनाने और मतदाता सूची में संशोधन के लिए शनिवार को जिले के 1663 बूथों पर विशेष शिविर लगाए गए, लेकिन कई बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम रही। कहीं बीएलओ इंतजार करते मिले तो कहीं दोपहर तक दो-तीन लोग ही आवेदन करने पहुंचे। शिविर शाम चार बजे तक चले।
विज्ञापन

पड़ताल के दौरान सुबह 11:35 बजे राजकीय इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 169, 170, 171, 172 और 173 पर बीएलओ मौजूद मिले, लेकिन दोपहर तक केवल एक मतदाता पहुंचा। दोपहर 12:20 बजे रायपुर खुर्द प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 216 और 217 पर तीन लोग नाम जुड़वाने और एक मतदाता नाम कटवाने पहुंचा।
विज्ञापन

जोया ब्लॉक में 21 लोगों ने नाम संशोधन के लिए फार्म भरे। संविलियन विद्यालय जोया में 16 मतदाताओं के नाम संशोधित हुए और 45 नए वोट बने। सात लोगों ने नाम कटवाने के लिए आवेदन किया। नए मतदाता के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और संशोधन के लिए फार्म-8 भरा जाता है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि पहले दिन मिले आवेदनों को संकलित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
शिविर में बने 100 से अधिक नए मतदाता
हसनपुर। क्षेत्र में शनिवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत सात शिविर लगाए गए। इनमें 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। शिविरों में 100 से अधिक नए मतदाता बनाए गए। नगर पालिका, श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका विद्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर बीएलओ ने फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से आवेदन जमा कराए। बड़ी संख्या में युवाओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में रुचि दिखाई। इस दौरान बीएलओ राजेंद्र सिंह, मोनू पाल, कौशल गुप्ता और मलिक अनवर आदि मौजूद रहे। संवाद


महाविद्यालय के बूथ पर 11:50 बजे तक नहीं पहुंचा कोई मतदाता
गजरौला। आजाद नगर मोहल्ले के मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शनिवार को रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में बूथ बनाया गया। बीएलओ पीके त्यागी और सुरजीत सिंह सुबह 10 बजे पहुंच गए, लेकिन 11:50 बजे तक कोई भी वोट बनवाने नहीं आया। दोनों बीएलओ खाली बैठे रहे। पीके त्यागी ने बताया कि दो लोगों के फोन आए हैं। उन्होंने दोपहर बाद वोट बनवाने आने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed