{"_id":"6add1f3de88649356008e48e","slug":"better-facilities-will-be-available-at-the-tigri-mela-and-the-paths-leading-to-the-riverbanks-will-be-well-organized-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176321-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी मेले में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, घाटों तक रास्ते होंगे व्यवस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी मेले में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, घाटों तक रास्ते होंगे व्यवस्थित
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए सड़कों का चौड़ीकरण होगा और घाटों तक जाने वाले रास्तों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। शुद्ध पेयजल, रोशनी, शौचालय, चेंजिंग रूम और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था भी बेहतर बनाई जाएगी। शनिवार को डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने तिगरी स्थित अंगूरी देवी धर्मशाला में बैठक कर तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग समन्वय से काम करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एसडीएम शैलेश कुमार दुबे को मेला स्थल पर फसलों की कटाई तीन दिन में पूरी कराने के निर्देश दिए।
घाटों से मुख्य मार्गों तक पर्याप्त रोशनी, शुद्ध पेयजल और पानी की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। शौचालय, चेंजिंग रूम और बैरिकेडिंग दुरुस्त रखने के साथ लंबित निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, हरित व्यवस्था और मोबाइल नेटवर्क पर भी ध्यान दिया जाएगा। अग्निशमन विभाग को संसाधन और फायर स्टेशन की व्यवस्था समय से पूरी करने तथा आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रखने को कहा गया।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम शैलेश कुमार दुबे, एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ अंजलि कटारिया मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
अस्पताल और एंबुलेंस रहेंगी तैयार, सीसीटीवी से होगी निगरानी
तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पर्याप्त एंबुलेंस, चिकित्सक, जरूरी दवाइयां और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि प्रमुख घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
डीएम ने मेला स्थल का किया निरीक्षण
बैठक के बाद डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि मेला शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं।