फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shri Ram's celebration during the day, Mani Diwali at night

Amroha News: चहुंओर बही राम रस धारा, दिखा आस्था और उमंग का संगम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's celebration during the day, Mani Diwali at night
अमरोहा। अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही सोमवार को अमरोहा राममय हो गया। चहुंओर आस्था और उमंग का संगम नजर आया। पूरा जिला श्रीराम उत्सव में लीन हो गया। पूरे दिन जिले की सड़कों पर जय श्रीराम का उद्घोष होता रहा तो रात में आतिशबाजी से नजारा दिवाली जैसा नजर आया। हर ओर राम उत्सव मना। घर और दुकानों से लेकर सड़कें भगवामय हो गईं।
विज्ञापन


जिले में पिछले कई दिनों से रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही थी। बाजार से लेकर घरों तक में भजन और रामधुन सुनाई दी। शहर से लेकर गांव, देहात तक उत्सव की तैयारियां करने में लोग जुटे रहे। लोगों ने बाजार से पूजन सामग्री की खरीदारी की। उन्हें सोमवार को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने का इंतजार था। इसके लिए सुबह से ही जगह-जगह पूजा अर्चना को दौर शुरू हो गया। दोपहर 12:30 बजे जैसे अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्य शुरू हुआ, उसके साथ ही अमरोहा, धनौरा, हसनपुर, गजरौला के अलावा ग्रामीण क्षेत्र राममय हो गया। नगर से देहात तक शोभायात्रा निकालने का दौर शुरू हुआ और लोग राम भजनों पर झूमने पर मजबूर हो गए। एक दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव मनाया। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं राम भक्ति में लीन हो गए। दोपहर दो बजे तक चहुंओर राम रस धारा बहती रही।
विज्ञापन

काम काज छोड़, मनाया राम उत्सव
अमरोहा। राम उत्सव को लेकर जिले में पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। लोग इस दिन को खास बनाने के लिए अपनी तरीके से तैयारी करने में लगे थे। सोमवार को अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों ने काम काज को भी छोड़ दिया। शहर में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। लोग जगह-जगह भंडारे और हवन और कीर्तन कराने में व्यस्त रहे। पूरे दिन बाजार में शांति बनी रही। लोगों का कहना था कि यह दिन सभी हिंदुओं के लिए बेहद खास है। काम तो हर दिन होता है, लेकिन एक दिन भगवान राम के लिए समर्पित करना सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाल लगाकर मनाया उत्सव
अमरोहा। राम उत्सव को विशेष बनाने के लिए लोग विभिन्न तरीके अपनाते रहे। सोमवार को बिजनौर रोड पर निकली शोभायात्रा में लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाते नजर आए। भगवान राम के भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे और एक दूसरे को गुलाल लगाकर राम उत्सव की बधाई दे रहे थे। इससे माहौल राममय हो गया।

कहीं लड्डू तो कहीं खिचड़ी का हुआ वितरण
अमरोहा। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में लड्डू के आर्डर बुक कर दिए गए थे। सोमवार को सुबह से लेकर दोपहर बाद तक कीर्तन, सुंदर कांड और हवन का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। यहां पर लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। जबकि, टीपी नगर चौक, कोट बाजार, जोया मार्ग, बिजनौर रोड समेत कई जगह स्टॉल लगाकर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed