{"_id":"614e20b98ebc3efd1617a726","slug":"shot-the-farmer-sleeping-in-the-field-serious-hasanpur-news-mbd4038514169","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में सो रहे किसान को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में सो रहे किसान को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर/ढबारसी। जनपद संभल की सीमा से जुड़े आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव देहरी खादर निवासी 60 वर्षीय किसान को खेत में सोते समय कुछ लोगों ने गोली मार दी। किसान फसल की रखवाली के लिए खेत पर सोया था। पुलिस ने घायल का अस्पताल में उपचार कराया। गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि जमीन की रंजिश में जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव देहरी खादर निवासी किसान किशन सिंह ने गांव के ही महेंद्र का खेत ठेके पर लिया है। जंगल में छुट्टा पशु फसलों का नुकसान करते हैं तो फसलों की रखवाली के लिए किशन काफी दिनों से रात में खेत पर ही सोता था। किशन के बेटे कमल ने बताया कि गुरुवार रात किशन और खेत मालिक महेंद्र खेत पर सो रहे थे। मध्य रात्रि में कुछ लोग वहां पहुंचे और सोते हुए किशन के पेट में गोली मार दी। जानकारी मिलने पर परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आदमपुर पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल संभल रजपुरा थाना क्षेत्र होने की वजह से वहां की पुलिस भी आ गई। घायल का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। जहां हालत नाजुक बनी हुई है।
परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि विवाद के चलते गोली मारी है। जमीन को लेकर काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। रजपुरा थाना प्रभारी चंद्र सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।