फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shopkeeper got Threat call to kill complaint filed  amroha dabarsi 

दिल्ली में चार-पांच गुर्जर तो टपका दिए हैं... तुम भी संभल कर रहना 

Sat, 07 Mar 2020 11:02 PM IST
Mohit Mudgal संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 07 Mar 2020 11:02 PM IST
सार

  • दुकानदार को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
  • शाहीन बाग और ताहिर हुसैन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट करने का विरोध
  • धमकी मिलने के बाद दुकानदार के परिवार में दहशत, तहरीर दी

विज्ञापन
shopkeeper got Threat call to kill complaint filed  amroha dabarsi 
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ढबारसी क्षेत्र के एक दुकानदार ने फोन पर जान से मार देने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। दुकानदार का कहना है कि वह फेसबुक पर जो पोस्ट करता है, उसपर आरोपी ने उसे धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद दुकानदार के परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


आदमपुर थानाक्षेत्र के कस्बा ढबारसी निवासी आदित्य कुमार माथुर की दुकान हैं। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उनका आरोप है कि कस्बे का ही गैर समुदाय का युवक दिल्ली में रहता है। उसने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने धमकी भरे अल्फाजों में कहा कि तू शाहीन बाग और दिल्ली हिंसा के आरोपी ताहिर हुसैन के संबंध में फेसबुक पर कमेंट करता है। मैंने दिल्ली में चार-पांच गुर्जर तो टपका दिए हैं... तुम भी संभल कर रहना। अब तेरा नंबर है। तूझे भी जल्द ही मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी मिलने के बाद आदित्य कुमार माथुर का परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस को धमकी की फोन रिकॉर्डिंग भी सौंपी हैं। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। साथ ही जान को खतरा बताते हुए जल्द ही कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed