{"_id":"58a9e4964f1c1bac12d854ac","slug":"shivbhakt-became-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार की बस नहीं मिलने पर फिर फूटा शिवभक्तों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार की बस नहीं मिलने पर फिर फूटा शिवभक्तों का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा रोडवेज बस स्टैंड पर शिवभक्त।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि के नजदीक आते ही कांवड़ियों का रेला हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए उमड़ पड़ा है, लेकिन परिवहन निगम की आधी-अधूरी तैयारियों के चलते शिवभक्तों को गुस्सा फूटने लगा है। रविवार को लगातार दूसरे दिन तीन घंटे बाद भी बस नहीं मिलने से नाराज शिवभक्तों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद भी बस की कोई व्यवस्था नहीं हुई तो कांवड़ियों ने निजी वाहनों से हरिद्वार का रुख किया।
फाल्गुनी कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। कांवड़ियों का रेला गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार, नीलकंठ और गोमुख के लिए निकलने लगा है। रोजाना हजारों की की तादाद में कांवड़िये हरिद्वार की ओर रुख कर रहे हैं। हरिद्वार के लिए ट्रेन की कोई व्यवस्था नहीं होने कारण रोडवेज और प्राइवेट वाहन ही शिवभक्तों का सहारा हैं।
रोजाना सैकड़ों की तादाद में कांवड़िये हरिद्वार जाने के लिए रोडवेज बसस्टैंड पहुंच रहे हैं, लेकिन डिपो की आधी से ज्यादा बसे चुनाव में लगी होने का कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार शाम को भी कांवड़ियों ने हरिद्वार के लिए बस नहीं मिलने पर खूब हंगामा किया था। कुछ ऐसी ही स्थिति रविवार को भी बनी रही।
विज्ञापन
शिवभक्तों के लिए विभाग की ओर से रविवार को भी विशेष बसों का प्रबंध नही किया गया था। रविवार को भी शिवभक्तों को तीन घंटे तक बस स्टैंड पर गुजारने पड़े। विभाग की ओर से बस की व्यवस्था नहीं होने पर नाराज कांवड़ियों ने रोडवेज बस स्टैंड परिसर में परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
कहा कि बार-बार पूछने पर अधिकारी पंद्रह मिनट में बस आने का बहाना बना रहे हैं। लेकिन तीन घंटे बाद भी कांवड़ियों के लिए बस की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। प्रदर्शन में जितेंद्र सिंह, राजपाल, कुंवरपाल सिंह, संतपाल, सतपाल सैनी, चरनसिंह, धर्मपाल सिंह आदि रहे।
उधर, जोया अमरोहा मार्ग किनारे नए रोडवेज बस स्टैंड के पास बंबूगढ़ चौराहा है। यहां पर दर्जन भर से अधिक कांवड़िये बैठे हुए थे। पूछने पर बताया कि वाहन का इंतजार कर रहे हैं। काफी देर हो गई है, लेकिन कोई वाहन हरिद्वार जाने के लिए नहीं आया है।