फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shikshamitra's wife burnt by sprinkling petrol on her, condition critical

Amroha News: शिक्षामित्र पत्नी को पेट्रोल छिड़क कर जलाया, हालत नाजुक

Wed, 02 Jul 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 02 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra's wife burnt by sprinkling petrol on her, condition critical
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

शादी के 17 साल बाद पति ने शिक्षामित्र पत्नी को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया। शिक्षामित्र की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक ससुराल वाले शिक्षामित्र के प्लॉट बिकवाना चाहते हैं, जबकि वह इसके खिलाफ हैं। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ढेला नगला गांव निवासी समरेश पाल सिंह की बेटी दीप्ति आर्य उर्फ संजू देवी की शादी करीब 17 साल पहले संभल जिले के भंडा गांव निवासी राजीव कुमार के साथ की थी। दीप्ति डिडौली क्षेत्र के शेखूपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र है। पिता समरेश पाल के आरोप के मुताबिक दीप्ति का पति राजीव शराब व जुए का आदी है। वह आए दिन शराब के नशे में दीप्ति के साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन

दीप्ति के नाम पर डिडौली, अमरोहा व ढबारसी में तीन प्लॉट हैं। जिन्हें ससुराल वाले बेचने का दबाव बनाते हैं, जबकि दीप्ति प्लॉट नहीं बेचना चाहती है। आरोप है कि बीते रविवार रात करीब एक बजे राजीव ने दीप्ति को जान से मरने के लिए से कमरे में ले जाकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। दीप्ति की चीख सुनकर छत पर सो रही उनकी बेटी गनुराज नीचे आई और पिता राजीव से दरवाजा खोलें के लिए कहा। इस पर आरोपी राजीव दीप्ति की तरह ही गनुराज का भी हाल करने की धमकी देते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों ने दरवाजा खोलकर दीप्ति को बचाया
गनुराज ने छत पर जाकर मामा को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस पर पहुंचे मायके वालों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर दीप्ति को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसी दीप्ति को डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दीप्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में समरेश पाल सिंह की तहरीर पर दीप्ति के पति राजीव, तेजपाल, संजय, विनीता, सुधा, अजब सिंह, राधा के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed